होम › Chhattisgarh › Bacheli News:गौरव पथ के गड्ढों पर प्रशासन की नजर, ठेकेदार ने सीमेंट-कंक्रीट से शुरू की मरम्मत
Chhattisgarh

Bacheli News:गौरव पथ के गड्ढों पर प्रशासन की नजर, ठेकेदार ने सीमेंट-कंक्रीट से शुरू की मरम्मत

WhatsApp Facebook
Bacheli News:गौरव पथ के गड्ढों पर प्रशासन की नजर, ठेकेदार ने सीमेंट-कंक्रीट से शुरू की मरम्मत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bacheli News: फकरे आलम खान /बचेली। नगर के गौरव पथ पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और सड़क के धंसने की समस्या को लेकर अब प्रशासन ने सुध ली है। समाचार के माध्यम से मामला सामने आने के बाद संबंधित ठेकेदार को सड़क के गड्ढों को सीमेंट-कंक्रीट से भरने के लिए प्रेरित किया गया है।

बताया जा रहा है कि बचेली का गौरव पथ निर्माण के बाद अब अपने दूसरे वर्ष में है, लेकिन इसके बावजूद सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गौरव पथ के कई स्थानों पर सड़क धंस गई है और बड़े गड्ढे बन गए हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद फिलहाल गड्ढों को सीमेंट-कंक्रीट के मसाले से भरने का काम शुरू किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद गौरव पथ का डामरीकरण किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल गड्ढों की अस्थायी मरम्मत शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Bacheli News:नगरवासियों ने गौरव पथ की समस्या की ओर ध्यान देने और मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन का आभार जताया है। साथ ही ठेकेदार द्वारा गड्ढों को भरने का काम शुरू किए जाने पर भी स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।

The post Bacheli News:गौरव पथ के गड्ढों पर प्रशासन की नजर, ठेकेदार ने सीमेंट-कंक्रीट से शुरू की मरम्मत appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)