होम › Chhattisgarh › गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने चलाया स्वच्छता अभियान
Chhattisgarh

गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Facebook
गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने चलाया स्वच्छता अभियान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वयं साफ-सफाई की। इस दौरान लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

IMG-20261002-WA0012-300x200 गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया और उसका उचित निपटान किया। अभियान के माध्यम से परिसर को स्वच्छ रखने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

 

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने चलाया स्वच्छता अभियान appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)