होम Auto “फिर नंबर-1 बनी यह कार कंपनी — टाटा ने लगाई सबसे बड़ी छलांग; हुंडई धड़ाम से चौथे नंबर पर”
Auto

“फिर नंबर-1 बनी यह कार कंपनी — टाटा ने लगाई सबसे बड़ी छलांग; हुंडई धड़ाम से चौथे नंबर पर”

WhatsApp Facebook
“फिर नंबर-1 बनी यह कार कंपनी — टाटा ने लगाई सबसे बड़ी छलांग; हुंडई धड़ाम से चौथे नंबर पर”

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सितंबर 2025 में भारत के ऑटो मार्केट में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले। यह वह महीना था जब GST 2.0 लागू हुआ — और इसका असर वाहन रिटेल बिक्री पर तुरंत दिखा।

मुख्य तथ्य एवं आंकड़े:

पूरे भारत में सितंबर में कुल 2,99,369 पैसेंजर वाहन बेचे गए — पिछली वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 2,82,945 थी। यानी लगभग 5.8% की वृधि हुई।

हालांकि, अगस्त 2025 के मुकाबले महीने-दर-महीना (MoM) बिक्री में 7.39% कमी आई।

साल-से-आज तक (Year-to-Date) आंकड़ों में 3.67% की वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनियों का प्रदर्शन:

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी परंपरागत पकड़ बनाए रखी। सितंबर में उसने 1,23,242 यूनिट बेची — पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी बिक्री। कंपनी का मार्केट शेयर 41.17% तक पहुँच गया।

टाटा (Tata Motors) ने अंदाज से ऊपर की छलांग लगाई। उसने सितंबर में 41,151 वाहन बेचे — पिछली अवधि में 32,586 की बिक्री थी। इससे उसका मार्केट शेयर लगभग 13.75% रहा।

महिंद्रा (Mahindra) ने SUV के मजबूत मॉडल (Scorpio-N, Thar, XUV700 आदि) की मांग से 37,659 यूनिटें बेचीं।

हुंडई (Hyundai) की बिक्री विपरीत रही — सितंबर 2025 में केवल 35,812 यूनिटें। पिछले वर्ष में उसकी बिक्री 38,833 यूनिट थी। इस गिरावट के कारण उसका मार्केट शेयर 13.72% से 11.96% पर आ गया।

अन्य ब्रांड जैसे टोयोटा, किआ, MG, होंडा, रेनो, निसान आदि ने मिड-टेबल पर अपनी स्थिति बनाए रखी।

लक्जरी सेगमेंट में BMW ने 1,209 यूनिट बेचे और Mercedes Benz ने 1,182 यूनिट — BMW ने इस सेगमेंट में बाजी मारी।

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) ब्रांड BYD ने भी जबरदस्त वृद्धि दिखायी — 547 यूनिट बेच कर पिछले साल की 176 यूनिट से बहुत अधिक प्रदर्शन किया।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment