होम › Technology › Asian News Raas Garba में आज टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के साथ जमेगा गरबा,आखिरी 2 शामों में शामिल होने का मौका न चूकें, परिवार के साथ पहुंचे रामबाग
Technology

Asian News Raas Garba में आज टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के साथ जमेगा गरबा,आखिरी 2 शामों में शामिल होने का मौका न चूकें, परिवार के साथ पहुंचे रामबाग

WhatsApp Facebook
Asian News Raas Garba में आज टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के साथ जमेगा गरबा,आखिरी 2 शामों में शामिल होने का मौका न चूकें, परिवार के साथ पहुंचे रामबाग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42468-asian-news-raas-garba-season-4-0123 Asian News Raas Garba में आज टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के साथ जमेगा गरबा,आखिरी 2 शामों में शामिल होने का मौका न चूकें, परिवार के साथ पहुंचे रामबाग

रायपुर। नवरात्रि का उत्साह, गरबा की धुन और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों की रौनक Asian News Raas Garba 2026 Season-4 में आज 18 अक्टूबर की शाम कुछ और खास होने वाली है। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। ऐसे में रामबाग में गरबा प्रेमियों के उत्साह के बीच सेलिब्रिटी की मौजूदगी आयोजन का आकर्षण बढ़ाएगी।

कई टीवी शोज में आईं नजर

आकांक्षा चमोला हिंदी टेलीविजन की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2015 में टीवी सीरियल ‘स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस शो में उन्होंने परिणीता का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘भूतू’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे धारावाहिकों में भी नजर आईं।

आकांक्षा ने अलग-अलग किरदारों के जरिए छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई। टीवी शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में भी वह दिखाई दीं। टेलीविजन के बाद उन्होंने ओटीटी की दुनिया में भी कदम बढ़ाया है। साल 2026 में उनके प्रोजेक्ट ‘दिल धोखा और डिजायर’ को लेकर भी चर्चा रही।

टीवी से ओटीटी तक, अभिनय के सफर में नया पड़ाव

आकांक्षा चमोला का करियर टेलीविजन से शुरू होकर अब डिजिटल मनोरंजन तक पहुंचा है। अलग-अलग माध्यमों में काम करने का यह सफर उनके अभिनय करियर का नया पड़ाव है। Asian News Raas Garba में उनकी मौजूदगी से आयोजन को सेलिब्रिटी आकर्षण मिलने जा रहा है।

आज और कल ही मौका, परिवार के साथ पहुंचें रामबाग

Asian News Raas Garba 2026 Season-4 में गरबा खेलने और उत्सव के रंगों में शामिल होने के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 18 अक्टूबर को आकांक्षा चमोला की मौजूदगी और 19 अक्टूबर को समापन के साथ यह सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच जाएगा।

अगर आप भी दोस्तों और परिवार के साथ गरबा की यादगार शाम बिताना चाहते हैं, तो अपना प्लान बना लीजिए। पारंपरिक परिधानों में सजकर, संगीत की धुन पर गरबा खेलने और नवरात्रि के उत्साह का हिस्सा बनने का यह मौका हाथ से न जाने दें।

आज की शाम आकांक्षा चमोला के साथ गरबा के रंगों के नाम…रामबाग में Asian News Raas Garba Season-4 के उत्सव का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)