होम › Technology › CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीटकर की हत्या
Technology

CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीटकर की हत्या

WhatsApp Facebook
CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीटकर की हत्या

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42477-untitled CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीटकर की हत्या

CG Crime : बलरामपुर। जिले में चरित्र पर संदेह और पारिवारिक विवाद के चलते एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। ग्राम कोटागहना निवासी रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू (35) को अपनी पत्नी चिंतामणि कोरवा के चरित्र पर शक था। घटना के दिन पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही थी। इसी दौरान अपने दो साल के बच्चे को साथ ले जाने की जिद को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हमले में चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और मृतका के कपड़े जब्त किए हैं। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)