होम › Technology › Asian News Raas Garba की आखिरी शाम आज, टीवी एक्ट्रेस कशिश कूपर के साथ जमेगा गरबा,ग्रैंड फिनाले में परिवार संग पहुंचें रामबाग,बंपर लक्की ड्रा में उपहार जीतने का मौका
Technology

Asian News Raas Garba की आखिरी शाम आज, टीवी एक्ट्रेस कशिश कूपर के साथ जमेगा गरबा,ग्रैंड फिनाले में परिवार संग पहुंचें रामबाग,बंपर लक्की ड्रा में उपहार जीतने का मौका

WhatsApp Facebook
Asian News Raas Garba की आखिरी शाम आज, टीवी एक्ट्रेस कशिश कूपर के साथ जमेगा गरबा,ग्रैंड फिनाले में परिवार संग पहुंचें रामबाग,बंपर लक्की ड्रा में उपहार जीतने का मौका

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42637-asian-news-raas-garba-2026-season-4 Asian News Raas Garba की आखिरी शाम आज, टीवी एक्ट्रेस कशिश कूपर के साथ जमेगा गरबा,ग्रैंड फिनाले में परिवार संग पहुंचें रामबाग,बंपर लक्की ड्रा में उपहार जीतने का मौका

रायपुर। नवरात्रि का उत्साह, गरबा की धुन और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों की रौनक Asian News Raas Garba 2026 Season-4 में शामिल होने का आज आखिरी मौका है। आज यानि 19 अक्टूबर की शाम कुछ और खास होने वाली है।

आज टीवी एक्ट्रेस कशिश कपूर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में गरबा आयोजन में शामिल होंगी। ऐसे में रामबाग में गरबा प्रेमियों के उत्साह के बीच सेलिब्रिटी की मौजूदगी आयोजन का आकर्षण बढ़ाएगी।

Splitsvilla X5 से Bigg Boss 18 तक, चर्चा में रहीं कशिश कपूर

कशिश कपूर मॉडल, अभिनेत्री, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें खास पहचान MTV के डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla X5 से मिली। शो में उनके एक फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फिनाले से पहले उन्होंने ट्रॉफी की दौड़ में आगे बढ़ने के बजाय 10 लाख रुपये की नकद राशि चुनने का फैसला किया था। उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई।

इसके बाद कशिश ने सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। यहां भी उनके बेबाक अंदाज और बयानों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। साल 2026 में वह रियलिटी शो The Alliance में भी नजर आईं।

बिहार के पूर्णिया से शुरू हुआ सफर

कशिश कपूर का जन्म 1 दिसंबर 2000 को बिहार के पूर्णिया में हुआ। मनोरंजन की दुनिया में पहचान बनाने से पहले वह ट्यूशन पढ़ाने और फ्रीलांस इवेंट होस्टिंग जैसे काम भी कर चुकी हैं। मॉडलिंग और सोशल मीडिया से शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शोज तक पहुंचा।

42638-akanksha-chamola-raipur Asian News Raas Garba की आखिरी शाम आज, टीवी एक्ट्रेस कशिश कूपर के साथ जमेगा गरबा,ग्रैंड फिनाले में परिवार संग पहुंचें रामबाग,बंपर लक्की ड्रा में उपहार जीतने का मौका

इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट भी साझा करती हैं।

आज आखिरी मौका, परिवार के साथ पहुंचें रामबाग

Asian News Raas Garba 2026 Season-4 में गरबा खेलने और उत्सव के रंगों में शामिल होने के लिए अब सिर्फ आज का दिन बाकी है। 14 अक्टूबर से शुरु हुए Asian News Raas Garba आज 19 अक्टूबर को समापन होगा।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)