Asian Games 2026: सातवें दिन भारत ने जीते 5 सिल्वर, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज; कबड्डी में क्लीन स्वीप, सावन ने 44 साल बाद दिलाया मैराथन मेडल

Asian Games 2026: नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने 40-34 से हराकर गोल्ड जीता। पुरुष कबड्डी में यह भारत का 9वां एशियाड स्वर्ण है। दोनों वर्गों में जीत के साथ भारत ने कबड्डी में क्लीन स्वीप किया।
सावन ने मैराथन में रचा इतिहास
सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 36 सेकंड के समय के साथ पुरुष मैराथन में सिल्वर जीता। भारत ने इस स्पर्धा में 44 साल बाद पदक हासिल किया। सावन ने इसी दौरान अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बेहतर किया। जापान के इचिटाका यामाशिता ने गोल्ड जीता।
शूटिंग और एथलेटिक्स में भी पदक
महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P टीम में तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद कोचलुमकल और आशी चौकसे ने सिल्वर जीता। टीम ने 1763 अंक बनाए। चीन गोल्ड और कजाकिस्तान ब्रॉन्ज पर रहा। तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.64 मीटर के थ्रो से शॉटपुट में सिल्वर जीता। प्राची चौधरी ने 400 मीटर में 53.21 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
स्क्वाश में दो फाइनल, हॉकी सेमीफाइनल में
अनाहत सिंह ने जापान की सातोमी वातानाबे को 3-2 और अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जोशना चिनप्पा-वेलवन सेंथिलकुमार को मिश्रित युगल में ब्रॉन्ज मिला। पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
तीरंदाजी में धीरज का एशियाड रिकॉर्ड
धीरज बोम्मादेवरा ने रिकर्व क्वालिफिकेशन में 698 अंक के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया और टॉप किया। मुक्केबाजी में प्रिया घंघास और कपिल पोखरिया क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। वहीं, ज्योति याराजी ने वार्म-अप में दर्द के बाद 100 मीटर हर्डल्स से नाम वापस ले लिया।
Source: Nishaanebaz


