होम › Technology › AR Rahman: बाल बाल बचे AR रहमान के बेटे अमीन, चेन्नई में हुआ एक्सीडेंट, खुद ड्राइव रहे थे पोर्श कार
Technology

AR Rahman: बाल बाल बचे AR रहमान के बेटे अमीन, चेन्नई में हुआ एक्सीडेंट, खुद ड्राइव रहे थे पोर्श कार

WhatsApp Facebook
AR Rahman: बाल बाल बचे AR रहमान के बेटे अमीन, चेन्नई में हुआ एक्सीडेंट, खुद ड्राइव रहे थे पोर्श कार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35286-ar-rahaman AR Rahman: बाल बाल बचे AR रहमान के बेटे अमीन, चेन्नई में हुआ एक्सीडेंट, खुद ड्राइव रहे थे पोर्श कार

AR Rahman: चेन्नई। मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे और सिंगर ए.आर. अमीन सोमवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा चेन्नई के गिंडी इलाके में सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। अमीन अपने एक दोस्त के साथ कार से जा रहे थे। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई कैब

पुलिस के मुताबिक अमीन की कार ओलंपिया टेक पार्क के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक कैब साइड रोड से मुख्य सड़क पर आ गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कैब में सवार एक यात्री भी घायल हुआ। उसे कलाईनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे भी छुट्टी दे दी गई।

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। आद्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कैब मुख्य सड़क पर किस तरह आई और क्या किसी वाहन की रफ्तार अधिक थी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।

2023 में सेट पर भी हादसे का शिकार हुए थे अमीन

इससे पहले 2023 में एक म्यूजिक शूट के दौरान हादसे में बाल-बाल बचे थे। उन्होंने बताया था कि शूटिंग सेट पर क्रेन से भारी झूमर और ट्रस उनके ऊपर गिर गए थे। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई थी।

पिता की तरह संगीत में बना रहे पहचान

23 वर्षीय अमीन सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कम उम्र में ही पिता ए.आर. रहमान के कंपोज किए संगीत पर गाना शुरू कर दिया था। वह ‘दिल बेचारा’ और ‘2.0’ जैसी फिल्मों के लिए भी अपनी आवाज दे चुके हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)