होम › Technology › Ambikapur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम, सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्षों को मिलेगा सम्मान, राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे चित्रों का अनावरण
Technology

Ambikapur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम, सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्षों को मिलेगा सम्मान, राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे चित्रों का अनावरण

WhatsApp Facebook
Ambikapur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम, सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्षों को मिलेगा सम्मान, राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे चित्रों का अनावरण

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35695-ambikapur-news-purkha-ke-surta-sarguja-congress-program-independence-day-2026 Ambikapur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम, सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्षों को मिलेगा सम्मान, राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे चित्रों का अनावरण

Ambikapur News: अम्बिकापुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा की ओर से 15 अगस्त को ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता के बाद सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी का मार्गदर्शन और नेतृत्व करने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान सभी पूर्व जिलाध्यक्षों के चित्र का अनावरण राजीव भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद सरगुजा में कांग्रेस को दिशा देने और संगठन का नेतृत्व करने वाले जिलाध्यक्षों में स्व. सरदार किशन सिंह बाबरा, स्व. कृष्ण नारायण शेष, स्व. डॉ. डीपी गुप्ता, स्व. बृजेंद्र लाल गुप्ता, स्व. ताराचंद अग्रवाल और स्व. समर बहादुर सिंहदेव शामिल रहे हैं। कार्यक्रम में इन सभी नेताओं के चित्र का अनावरण कर उनके योगदान को याद किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम उन वरिष्ठ नेताओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने आजादी के बाद सरगुजा में कांग्रेस संगठन को दिशा दी और उसका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के योगदान और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)