होम Technology PV App Fasal Girdavari: PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया तो हड़ताल, जानें क्या है मामला
Technology

PV App Fasal Girdavari: PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया तो हड़ताल, जानें क्या है मामला

WhatsApp Facebook
PV App Fasal Girdavari: PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया तो हड़ताल, जानें क्या है मामला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39826-pv-app-fasal-girdawari-patwari-sangh-boycott-chhattisgarh PV App Fasal Girdavari: PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया तो हड़ताल, जानें क्या है मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल की गिरदावरी को लेकर पटवारियों और शासन के बीच मतभेद सामने आए हैं। राजस्व पटवारी संघ ने 2026-27 की फसल गिरदावरी PV (फसल भौतिक सत्यापन) ऐप के जरिए करने के निर्देश का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

संघ का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में खेतों में जाकर हर खसरे के चारों कोनों की तस्वीर लेना व्यावहारिक नहीं है। पटवारी संघ ने पहले की तरह भुइयां पोर्टल के जरिए ऑनलाइन गिरदावरी कराने की मांग की है। साथ ही दबाव बनाए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

क्या है पूरा मामला?

खरीफ गिरदावरी 2026-27 के लिए शासन ने 17 अगस्त से 30 सितंबर तक का समय तय किया है। पटवारी इस दौरान DCS और ऑनलाइन फसल एंट्री का काम कर रहे थे।

संघ के मुताबिक, अचानक पटवारी आईडी से ऑनलाइन फसल एंट्री बंद कर दी गई। इसके बाद 18 सितंबर को PV ऐप के माध्यम से फसल गिरदावरी करने के निर्देश जारी किए गए।

पटवारी संघ ने इस बदलाव को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और भू-अभिलेख संचालक को पत्र भेजा है। संघ की मांग है कि गिरदावरी की प्रक्रिया पहले की तरह ऑनलाइन भुइयां पोर्टल के माध्यम से कराई जाए।

DCS के पुराने नक्शे को लेकर भी आपत्ति

पटवारी संघ ने DCS के नक्शे को लेकर तकनीकी दिक्कत का मुद्दा भी उठाया है। संघ का कहना है कि DCS में मौजूद नक्शा करीब तीन साल पुराना है। मौके पर किए गए कई नक्शा विभाजन अब तक DCS में शामिल नहीं हो पाए हैं।

ऐसे में खेत में पहुंचने के बाद खसरे की सही पहचान करने में परेशानी हो सकती है। संघ के अनुसार, किसान की सहमति के बिना मौके पर खसरे की पहचान करना भी कई मामलों में मुश्किल होगा।

खेतों में पानी, चारों कोनों की फोटो सबसे बड़ी परेशानी

पटवारियों की सबसे बड़ी आपत्ति PV ऐप की फोटो प्रक्रिया को लेकर है। उनका कहना है कि इस समय खेतों में खरीफ की फसल लगी हुई है और कई खेतों में पानी भरा है।

ऐसे में हर खेत के चारों कोनों से फोटो लेना आसान नहीं है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां खेतों तक पहुंचना मुश्किल है, वहां यह प्रक्रिया समय लेने वाली हो सकती है।

संघ ने बताया कि कई गांवों में 1,500 से लेकर 15 हजार तक खसरे अभी फसल गिरदावरी के लिए बाकी हैं। पटवारियों का कहना है कि सीमित समय और मौजूदा भौगोलिक परिस्थितियों में इतने खसरों की PV ऐप से गिरदावरी पूरी करना व्यावहारिक नहीं है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जताई चिंता

पटवारी संघ ने जल्दबाजी में गिरदावरी कराने से खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रभावित होने की आशंका जताई है।

संघ के मुताबिक, अगर गिरदावरी में देरी हुई या फसल की एंट्री में गलती हुई तो कुछ किसानों को अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने में परेशानी आ सकती है। संघ ने फसल की पहचान से जुड़े कृषि विभाग को इस प्रक्रिया से अलग रखने पर भी सवाल उठाया है।

दबाव बनाया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

पटवारी संघ ने PV ऐप से गिरदावरी कराने का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही है। संघ चाहता है कि पुरानी व्यवस्था के तहत भुइयां पोर्टल से ऑनलाइन फसल गिरदावरी कराई जाए।

संघ ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि PV ऐप से गिरदावरी कराने के लिए पटवारियों पर दबाव बनाया गया, तो प्रदेश के पटवारी बिना पूर्व सूचना के अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)