होम Technology Actor Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई: तमन्ना संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है
Technology

Actor Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई: तमन्ना संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है

WhatsApp Facebook
Actor Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई: तमन्ना संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36659-3 Actor Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई: तमन्ना संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है

Actor Mohsin Khan: मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान ने शनिवार को अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। मोहसिन ने अपनी पर्सनल लाइफ हमेशा प्राइवेट रखी है, इसलिए उनकी सगाई की खबर से फैंस काफी सरप्राइज हुए।

ब्लैक टक्सीडो में नजर आए मोहसिन

सगाई की तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और रेड टाई में नजर आए। वहीं तमन्ना रेड गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने हाथ में सगाई की डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की। एक तस्वीर में मोहसिन तमन्ना को पीछे से गले लगाए दिखे।

36660-2 Actor Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई: तमन्ना संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है

तमन्ना के लिए लिखा खास नोट

तस्वीरों के साथ मोहसिन ने तमन्ना के लिए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने उन्हें कॉन्फिडेंट, संवेदनशील और खुशमिजाज बताया। मोहसिन ने लिखा कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे तमन्ना उनके लिए आसमान में पहले से लिखी गई थीं।

पहली मुलाकात को किया याद

मोहसिन ने बताया कि पहली बार तमन्ना को देखने और उनका हाथ थामने के दौरान उन्हें एक अलग तरह का सुकून महसूस हुआ। उन्हें उसी पल लगा कि उन्हें अपना खास इंसान मिल गया है। उन्होंने लिखा कि कभी-कभी दो लोग उसी समय मिलते हैं, जब उन्हें मिलना ही होता है।

‘एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है’

मोहसिन ने कहा कि अब दोनों साथ मिलकर प्यार, दोस्ती और खूबसूरत यादों से भरी जिंदगी बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी नई शुरुआत को लेकर लिखा कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए सबसे खूबसूरत वादा किया है- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना।

36661-1 Actor Mohsin Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई: तमन्ना संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है

कौन हैं तमन्ना?

तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें इंडस्ट्री से बाहर का बताया गया है। मोहसिन ने उनके प्रोफेशन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

कार्तिक के किरदार से मिली पहचान

मोहसिन खान को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से मिली। शो में उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)