होम Technology CG News : दमाऊधारा वाटरफॉल में फिसलकर गिरे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद, SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Technology

CG News : दमाऊधारा वाटरफॉल में फिसलकर गिरे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद, SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

WhatsApp Facebook
CG News : दमाऊधारा वाटरफॉल में फिसलकर गिरे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद, SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34052-untitled CG News : दमाऊधारा वाटरफॉल में फिसलकर गिरे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद, SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

CG News : सक्ती। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा वाटरफॉल के पास फिसलकर गहरे खाई में गिरे युवक का शव करीब 28 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। डीडीआरएफ (DDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रेस्क्यू अभियान के दौरान युवक के शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के खुर्सीपार निवासी 6 युवक 27 जुलाई की शाम पर्यटन के लिए निकले थे। अगले दिन सुबह वे सक्ती जिले के दमाऊधारा पहुंचे और ट्रैकिंग करते हुए पहाड़ी झरने की ओर गए। इसी दौरान प्रतीक कंवर का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।

घटना के बाद उसके साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

लगातार 28 घंटे तक चले सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने युवक के शव को बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)