होम Technology CG News : मोबाइल ठीक नहीं हुआ तो 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम
Technology

CG News : मोबाइल ठीक नहीं हुआ तो 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

WhatsApp Facebook
CG News : मोबाइल ठीक नहीं हुआ तो 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34480-untitled CG News : मोबाइल ठीक नहीं हुआ तो 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर मोबाइल ठीक नहीं होने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय, जो अंबेडकर स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी, का मोबाइल फोन खराब हो गया था। शनिवार (1 अगस्त) को उसने अपने पिता से मोबाइल जल्द ठीक करवाने की जिद की।

परिजनों के मुताबिक, पिता ने बेटी को समझाया कि वे वेतन मिलने के बाद मोबाइल ठीक करवा देंगे। इसके बाद वह काम पर चले गए। इसी दौरान घर में अकेली वंशिका ने कथित तौर पर गुस्से और निराशा में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद जब उसका चचेरा भाई घर पहुंचा तो उसने वंशिका को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)