होम Technology MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 घायल
Technology

MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 घायल

WhatsApp Facebook
MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33814-befunky-design-10-2-2 MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 घायल

MP Accident : सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में रविवार सुबह नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनादौन थाना क्षेत्र के सर मंगनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)