होम Chhattisgarh छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में बड़ी नियुक्तियां: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में बड़ी नियुक्तियां: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में बड़ी नियुक्तियां: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG News : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सूचना आयोग की कमान अब अनुभवी हाथों में सौंप दी है। शासन की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नया मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त किया गया है। प्रशासन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है।

इसके साथ ही आयोग में खाली पड़े राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को सूचना आयुक्त बनाया गया है। इन नियुक्तियों के माध्यम से सरकार ने प्रशासनिक अनुभव और पत्रकारिता जगत की विशेषज्ञता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। इन नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन और भत्ते केंद्र सरकार के ‘सूचना का अधिकार नियम, 2019’ के तहत निर्धारित होंगे। राज्यपाल के नाम से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। इन नियुक्तियों के बाद अब सूचना आयोग के कामकाज में तेजी आने और लंबित मामलों के निराकरण की उम्मीद जताई जा रही है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Editor
लेखकEditor
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)