होम › Technology › CG News : घर से बिना बताए निकला युवक, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : घर से बिना बताए निकला युवक, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : घर से बिना बताए निकला युवक, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43203-untitled CG News : घर से बिना बताए निकला युवक, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

CG News : भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। मृतक की पहचान शंकर नगर, मुल्ला निवासी सागर कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात घर में किसी को बिना बताए निकला था। अगले दिन दोपहर उसका शव मिलने की सूचना से परिजनों में शोक छा गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सागर कावड़े बीती रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)