होम › Chhattisgarh › बेमेतरा में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण
Chhattisgarh

बेमेतरा में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण

WhatsApp Facebook
बेमेतरा में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। बेमेतरा जिले में विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत संचालित कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने सघन निरीक्षण किया। रविवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीण रोजगार, जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण परिवारों की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने धार-अपार अभियान के अंतर्गत नदी किनारे चल रहे जल संरक्षण और ट्रेंच निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। कार्यस्थल पर मौजूद 138 श्रमिकों से बातचीत कर उन्होंने योजना के प्रावधानों और समय पर मजदूरी भुगतान की जानकारी दी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने एनएमएमएस ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति स्वयं दर्ज की।

 

# ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका संवर्धन पर जोर

 

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायत ताला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और ग्राम पंचायत चारभाठा में स्कूल शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

ग्राम पंचायत बाबामोहतरा में आयोजित चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय जरूरतों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने और आजीविका के अवसर बढ़ाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई। आयुक्त ने ग्रामीणों की भागीदारी से उपयोगी और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

 

ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में 26 एकड़ क्षेत्र में किए गए फलदार वृक्षारोपण कार्य का भी उन्होंने जायजा लिया। आयुक्त ने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में ग्रामीणों की आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी सहायक हो सकते हैं।

 

# जलदूत ऐप से भूजल स्तर मापन की शुरुआत

 

ग्राम पंचायत कठिया में आयुक्त ने पोस्ट मानसून जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जलस्तर मापन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एक कुएं के जलस्तर की रीडिंग लेकर उसे ऐप पर अपलोड किया। इस प्रक्रिया से मानसून के बाद भूजल स्तर की स्थिति का आकलन करने और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

 

# समीक्षा बैठक में रोजगार और पारदर्शिता पर जोर

 

मैदानी निरीक्षण के बाद आयुक्त ने बेमेतरा सर्किट हाउस में जिला पंचायत और जिले की सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

 

आयुक्त ने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता देने और निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान राज्य स्तरीय टीम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, सहायक परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post बेमेतरा में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)