होम › Technology › CG Accident Update : मनेन्द्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई, हादसे में 6 लोगों की मौत, 25 घायल
Technology

CG Accident Update : मनेन्द्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई, हादसे में 6 लोगों की मौत, 25 घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident Update : मनेन्द्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई, हादसे में 6 लोगों की मौत, 25 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42874-untitled CG Accident Update : मनेन्द्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई, हादसे में 6 लोगों की मौत, 25 घायल

CG Accident Update :मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में यात्री बस के भीषण सड़क हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास हुआ, जहां मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, 15 घायलों को 220 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि 10 लोगों का केल्हारी में इलाज जारी है।

हादसे में बस चालक की मौत होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)