होम › Technology › CG Crime : मोबाइल रिचार्ज को लेकर शक, घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : मोबाइल रिचार्ज को लेकर शक, घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : मोबाइल रिचार्ज को लेकर शक, घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41073-untitled CG Crime : मोबाइल रिचार्ज को लेकर शक, घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अनीता मंडावी कोंडागांव की रहने वाली है और बालाजी राइस मिल में काम करती है। वहीं आरोपी दिलेश्वर भाटा गांव का निवासी है और वह भी उसी जगह काम करता है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अनीता के मोबाइल में अपने पैसों से रिचार्ज करवाता था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि रिचार्ज के जरिए अनीता किसी दूसरे व्यक्ति से लंबे समय तक बातचीत करती है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि दिलेश्वर अनीता के घर पहुंचा और अंदर घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती की कमर, जांघ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायल युवती को पहले कुरूद अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे धमतरी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना के बाद कुरूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पूछताछ जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)