होम › Technology › Bihar Accident : थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, एक घायल
Technology

Bihar Accident : थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, एक घायल

WhatsApp Facebook
Bihar Accident : थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, एक घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41259-untitled Bihar Accident : थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, एक घायल

Bihar Accident : भागलपुर। अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के पास फोरलेन पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार थार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में थार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गौलू कुमार और अमर सिंघानिया, दोनों पटना सिटी निवासी, के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान संजय सिंघानिया के रूप में बताई गई है। घायल को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)