होम › Technology › लोरमी में बच्चों संग जमीन पर बैठे अरुण साव, खिलौने-मिठाई बांटकर जीता नन्हों का दिल
Technology

लोरमी में बच्चों संग जमीन पर बैठे अरुण साव, खिलौने-मिठाई बांटकर जीता नन्हों का दिल

WhatsApp Facebook
लोरमी में बच्चों संग जमीन पर बैठे अरुण साव, खिलौने-मिठाई बांटकर जीता नन्हों का दिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी में आयोजित आंगन मिलन उत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बच्चों के बीच पहुंचे। इस दौरान उनका सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जमीन पर बैठकर नन्हें बच्चों के साथ खेला और उनसे बातचीत करते हुए उनके साथ समय बिताया। बच्चों के साथ बिताए इन पलों को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के चेहरे भी खिल उठे।

 

अरुण साव ने बच्चों को मिठाई और खिलौने भी बांटे। उपहार मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर मनमोहक मुस्कान नजर आई। बच्चों के बीच सहजता से घुल-मिलकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढते हैं।

 

आंगन मिलन उत्सव के दौरान अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजर्स और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। वहीं नन्हें बच्चों ने ‘लाल टमाटर बड़े मजेदार’, ‘आंगनबाड़ी जाएंगे’ और ‘आलू कचालू बेटा कहां गए थे’ जैसे बाल गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों और खिलखिलाहट से पूरा आंगनबाड़ी परिसर खुशनुमा नजर आया।

 

कार्यक्रम के दौरान सुपोषण चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और माताओं के पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर अरुण साव ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में परिवार के साथ समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के जरिए पोषण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस पहल के माध्यम से मुनगा और उसके पोषण संबंधी लाभों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ बच्चों और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण के लिए सरकार की योजनाओं और अभियानों के साथ परिवार एवं समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस पहल की सराहना की है। आंगन मिलन उत्सव के जरिए बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए पोषण और स्वस्थ बचपन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

The post लोरमी में बच्चों संग जमीन पर बैठे अरुण साव, खिलौने-मिठाई बांटकर जीता नन्हों का दिल appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)