होम › Technology › UP Crime: हनुमान मंदिर में साधु की हत्या, लूटपाट के बाद ईंट से सिर पर वार, चारपाई पर मिला शव
Technology

UP Crime: हनुमान मंदिर में साधु की हत्या, लूटपाट के बाद ईंट से सिर पर वार, चारपाई पर मिला शव

WhatsApp Facebook
UP Crime: हनुमान मंदिर में साधु की हत्या, लूटपाट के बाद ईंट से सिर पर वार, चारपाई पर मिला शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40861-images UP Crime: हनुमान मंदिर में साधु की हत्या, लूटपाट के बाद ईंट से सिर पर वार, चारपाई पर मिला शव

UP Crime: एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंदिर में रहने वाले एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में हनुमान मंदिर परिसर में साधु का शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर मिला। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान भोजराज (60) के रूप में हुई है। वह करीब 20 वर्षों से गांव के बाहर बने मंदिर में रह रहे थे। ग्रामीण और उनके परिवार के लोग नियमित रूप से उन्हें भोजन देने मंदिर जाते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम भोजराज ग्रामीणों के साथ मंदिर में बैठे थे। रात होने पर सभी लोग अपने घर लौट गए और साधु मंदिर में सो गए। गुरुवार सुबह जब रोजाना सुनाई देने वाली उनकी ‘जय सियाराम’ की आवाज नहीं आई, तो ग्रामीण मंदिर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो भोजराज का शव चारपाई पर पड़ा था और मंदिर का सामान बिखरा हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, साधु की पोटली में रखे करीब 11 हजार रुपये और अन्य सामान भी गायब थे। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसके पास से खून से सने कपड़े और रुपये की पोटली बरामद की है।

सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. इलामारन जी, एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक पर हत्या का संदेह सामने आया है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और लूटपाट की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच जारी है। मृतक के भतीजे देवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)