होम › Technology › CG Crime : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, दो महिलाओं से 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, दो महिलाओं से 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, दो महिलाओं से 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41038-untitled CG Crime : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, दो महिलाओं से 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : डोंगरगढ़। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर दो महिलाओं से लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, ‘प्योर ट्रेडिंग’ कंपनी में निवेश के नाम पर दोनों महिलाओं से कुल 82.50 लाख रुपये लिए गए थे। इनमें से 45.80 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 36.70 लाख रुपये की रकम अब तक नहीं लौटाई गई। शिकायत के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी कैलाश सेठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों महिलाओं को ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने पर बेहतर रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उनसे ऑनलाइन और नकद माध्यम से रकम ली गई।

पहली शिकायत वार्ड नंबर 21, रेस्ट हाउस निवासी प्रतिमा पाल ने दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उन्होंने मई 2023 से मई 2025 के बीच आरोपी को कुल 27.50 लाख रुपये दिए थे। इनमें से करीब 19 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 8.50 लाख रुपये बकाया रह गए।

वहीं दूसरी शिकायत नमिता चौबे की ओर से दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार, नमिता ने फरवरी 2023 से मई 2025 के बीच ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर आरोपी को 55 लाख रुपये दिए। इनमें से करीब 26.80 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 28.20 लाख रुपये की रकम वापस नहीं हुई।

दोनों शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस ने लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कैलाश सेठी को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

डोंगरगढ़ थाने में दर्ज दोनों मामलों में BNS की धारा 318(4) और 238 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब निवेश के नाम पर ली गई रकम, उसके लेन-देन और इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)