होम › Technology › Gautam Gambhir: 406 रन की रिकॉर्ड चेज के बाद गंभीर की दो टूक: पिच पर उठाए सवाल: बोले- यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी है
Technology

Gautam Gambhir: 406 रन की रिकॉर्ड चेज के बाद गंभीर की दो टूक: पिच पर उठाए सवाल: बोले- यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी है

WhatsApp Facebook
Gautam Gambhir: 406 रन की रिकॉर्ड चेज के बाद गंभीर की दो टूक: पिच पर उठाए सवाल: बोले- यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी है

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40856-rohit-sharma-gautam-gambhir-shubhman-gill Gautam Gambhir: 406 रन की रिकॉर्ड चेज के बाद गंभीर की दो टूक: पिच पर उठाए सवाल: बोले- यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी है

Gautam Gambhir: नई दिल्ली: गुवाहाटी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा रहा, लेकिन मैच के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पिच और परिस्थितियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला होना जरूरी है।

गंभीर बोले- गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला जरूरी

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘देखिए, अगर मुझे बिल्कुल ईमानदारी से कहना है तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए। क्योंकि आप क्रिकेट की बात करते हैं, लेकिन यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है। कल्पना कीजिए कि एक युवा गेंदबाज ऐसी पिच पर गेंदबाजी कर रहा है और विपक्षी टीम 400 रन बना देती है, फिर हम भी 400 रन का पीछा कर लेते हैं। जाहिर तौर पर रिकॉर्ड के लिए यह शानदार है, दर्शकों के लिए शानदार है, प्रसारक के लिए शानदार है, लेकिन अगर आप मुझसे एक वास्तविक क्रिकेट प्रशंसक और कोच के तौर पर पूछें तो मुझे गेंदबाजों के लिए भी सहानुभूति रखनी होगी।’

खराब आंकड़ों से गेंदबाज को नहीं आंकना चाहिए

गंभीर ने कहा, ‘जब आप इस तरह की पिच पर गेंदबाजी करते हैं तो यह गेंदबाजों के साथ न्याय नहीं है। हमें गेंदबाजों को भी कुछ देना होगा, ताकि कम से कम उनके पास काम करने के लिए कुछ हो।’ उन्होंने कहा कि गेंदबाज के आंकड़े खराब होने के बावजूद जरूरी नहीं कि उसने खराब गेंदबाजी की हो।

विश्व कप से पहले युवाओं को दबाव में मौका

गंभीर ने कहा कि 2027 वनडे विश्व कप से पहले टीम के पास प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आपने कहा कि एक साल है, लेकिन उस एक साल में तीन महीने आईपीएल में चले जाएंगे और तीन महीने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में चले जाएंगे। इसलिए इस सीरीज के बाद हमारे पास मुश्किल से 20 वनडे होंगे और 20 वनडे वास्तव में बहुत ज्यादा नहीं हैं।’

डेब्यू के लिए ‘डेड रबर’ का इंतजार नहीं

आकीब नबी को सीरीज में बढ़त के बावजूद मौका देने पर गंभीर ने कहा, ‘हम आकीब को अगले मैच में भी मौका दे सकते थे, जब मुकाबला डेड रबर होता। लेकिन डेड रबर में वह दबाव नहीं होता जो सीरीज जीतने के दबाव के साथ आता है। और हम सभी जानते हैं कि विश्व कप दबाव के बारे में है।’

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)