होम › Technology › CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव
Technology

CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

WhatsApp Facebook
CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40835-untitled CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

CG Accident: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में युवक बाइक समेत सड़क किनारे स्थित एक अंधे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक देर रात बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अंधे कुएं में बाइक समेत गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर कुएं से युवक का शव बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)