होम › Technology › US Tariff: भारतीय फार्मा सेक्टर अमेरिका से बड़ी राहत: इन खास दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ, जेनेरिक दवाओं को भी छूट
Technology

US Tariff: भारतीय फार्मा सेक्टर अमेरिका से बड़ी राहत: इन खास दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ, जेनेरिक दवाओं को भी छूट

WhatsApp Facebook
US Tariff: भारतीय फार्मा सेक्टर अमेरिका से बड़ी राहत: इन खास दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ, जेनेरिक दवाओं को भी छूट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40488-us-tarif US Tariff: भारतीय फार्मा सेक्टर अमेरिका से बड़ी राहत: इन खास दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ, जेनेरिक दवाओं को भी छूट

US Tariff: नई दिल्ली: भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली कुछ खास दवाओं और फार्मास्युटिकल कच्चे माल पर अब 0% अमेरिकी टैरिफ लागू होगा। इससे अमेरिका को दवाओं की सप्लाई करने वाली भारतीय फार्मा कंपनियों को राहत मिल सकती है। हालांकि यह छूट भारत से निर्यात होने वाले सभी दवा उत्पादों पर लागू नहीं होगी।

किन दवाओं को मिलेगी छूट?

अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट की सूची में ऑरफन ड्रग्स, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्लाज्मा से बनी थेरेपी, फर्टिलिटी दवाएं, सेल और जीन थेरेपी तथा एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स शामिल हैं। कुछ मेडिकल काउंटरमेजर और पशु स्वास्थ्य से जुड़े उत्पाद भी सूची में हैं।

100% टैरिफ से अलग हैं ये प्रोडक्ट

अमेरिका ने कुछ पेटेंटेड फार्मास्युटिकल उत्पादों और उनके इंग्रीडिएंट्स पर 100% तक टैरिफ लगाने की व्यवस्था की है। रिपोर्टिंग के मुताबिक, कुछ कंपनियों पर यह व्यवस्था पहले और अन्य पर 29 सितंबर से लागू होनी है। वहीं जेनेरिक दवाओं और उनसे जुड़े इंग्रीडिएंट्स पर इस सेक्शन-232 टैरिफ का प्रावधान लागू नहीं होता।

भारत के लिए क्यों अहम है फैसला?

भारत दुनिया के प्रमुख जेनेरिक दवा निर्माताओं में शामिल है और अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम को तैयार दवाओं के साथ एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स की सप्लाई भी करता है। ऐसे में योग्य उत्पादों पर जीरो टैरिफ मिलने से अमेरिकी बाजार में इनकी लागत पर दबाव कम हो सकता है।

कई देशों को सूची में जगह

इस व्यवस्था में भारत के अलावा कई अन्य देशों को भी शामिल किया गया है। नोटिस के अनुसार, योग्य उत्पादों को संबंधित ट्रेड और सिक्योरिटी फ्रेमवर्क के तहत 0% टैरिफ का लाभ मिल सकता है। हालांकि, छूट केवल सूची में शामिल उत्पादों तक सीमित है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)