होम › Technology › एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष-महिला कबड्डी टीमें फाइनल में, दोनों टीमों की नजरें गोल्ड पर
Technology

एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष-महिला कबड्डी टीमें फाइनल में, दोनों टीमों की नजरें गोल्ड पर

WhatsApp Facebook
एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष-महिला कबड्डी टीमें फाइनल में, दोनों टीमों की नजरें गोल्ड पर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40168-asians एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष-महिला कबड्डी टीमें फाइनल में, दोनों टीमों की नजरें गोल्ड पर

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए कबड्डी में शानदार रहा। भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। महिला टीम ने नेपाल को 48-24 से हराया। भारत हाफ टाइम तक 31-17 से आगे था। दूसरे हाफ में भी टीम ने दबदबा बनाए रखा।

पुरुष टीम ने थाईलैंड को हराया

इसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 66-28 से शिकस्त दी। भारत ने पहले हाफ में 37 अंक जुटाए, जबकि थाईलैंड 18 अंक ही बना सका। दूसरे हाफ में भारत ने 29 और अंक जोड़े। भारतीय टीम ने मुकाबले में दो ऑलआउट भी किए।

लगातार चौथे गोल्ड पर महिला टीम की नजर

गत चैंपियन भारतीय महिला टीम अब लगातार चौथे एशियन गेम्स स्वर्ण पदक से सिर्फ एक जीत दूर है। फाइनल में भारत का मुकाबला चीनी ताइपे या ईरान से होगा। टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है।

पुरुष टीम करेगी खिताब का बचाव

आठ बार की एशियन गेम्स चैंपियन भारतीय पुरुष टीम नौवीं बार फाइनल में पहुंची है। टीम अब 2023 में जीते खिताब को बचाने उतरेगी। फाइनल में उसका सामना भी ईरान या चीनी ताइपे से होगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)