होम › Technology › UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; 3 लोग गंभीर घायल
Technology

UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; 3 लोग गंभीर घायल

WhatsApp Facebook
UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; 3 लोग गंभीर घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40109-image-2026-09-24t131930106 UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; 3 लोग गंभीर घायल

UP Accident : बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा संभल-बदायूं जिले की सीमा के पास चैनल नंबर 31 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि एक परिवार कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार कैंटर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जफरुल हसन और उनके सात वर्षीय बेटे अर्श मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में मृतक की पत्नी, एक अन्य बेटा और कार चालक घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और कैंटर की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)