होम Technology IPS Transfer : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; PAC, ATS और SSF में बदली कमान
Technology

IPS Transfer : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; PAC, ATS और SSF में बदली कमान

WhatsApp Facebook
IPS Transfer : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; PAC, ATS और SSF में बदली कमान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39564-up-ips-transfer IPS Transfer : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; PAC, ATS और SSF में बदली कमान

IPS Transfer : लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें PAC, SSF, ATS, EOW, CID, विजिलेंस, तकनीकी सेवाओं और क्षेत्रीय अभिसूचना समेत विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

तबादला सूची के मुताबिक 2013 बैच के IPS अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को प्रथम वाहिनी SSF, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। वहीं 2014 बैच के संजीव सुमन को उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

समीर सौरभ को CBCID लखनऊ से हटाकर 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं आशुतोष द्विवेदी को APTC सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या भेजा गया है। बरेली क्षेत्रीय अभिसूचना में तैनात आनंद कुमार-द्वितीय को पुलिस अधीक्षक, CBCID लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा संजय राय को अयोध्या क्षेत्रीय अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक, EOW लखनऊ बनाया गया है। शशि शेखर सिंह को ATS लखनऊ से हटाकर 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय से तृतीय वाहिनी SSF, प्रयागराज भेजा गया है।

तबादला सूची में राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रीतिबाला गुप्ता को ATS लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि कमल किशोर को EOW लखनऊ में नई जिम्मेदारी मिली है।

इसी क्रम में देवेश कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है। राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. कृष्ण गोपाल को PTC मुरादाबाद और शोएब इकबाल को पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पवित्र मोहन त्रिपाठी को RTC चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है। आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान में नई जिम्मेदारी मिली है और महेश सिंह अत्रि को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली बनाया गया है।

इस फेरबदल के साथ पुलिस विभाग की कई महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर IPS अधिकारियों की वर्तमान तैनाती और यूनिटवार जानकारी उपलब्ध है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)