होम Technology BPSC TRE-4 का नया विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और कितने पदों पर होगी भर्ती
Technology

BPSC TRE-4 का नया विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और कितने पदों पर होगी भर्ती

WhatsApp Facebook
BPSC TRE-4 का नया विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और कितने पदों पर होगी भर्ती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36115-bpsc BPSC TRE-4 का नया विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और कितने पदों पर होगी भर्ती

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण TRE-4 को लेकर नया विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

बीपीएससी के नए शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

TRE-4 में किस कक्षा के लिए कितने पद?

बीपीएससी TRE-4 भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

कक्षा 1 से 5 तक: 3,847 पद

कक्षा 6 से 8 तक: 8,563 पद

कक्षा 9 से 10 तक: 3,877 पद

कक्षा 11 से 12 तक: 16,101 पद

इन पदों पर चयन प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

पहले जारी विज्ञापन में किया गया था बदलाव

इससे पहले बीपीएससी ने TRE-4 भर्ती को लेकर 18 अगस्त 2026 को विज्ञापन जारी किया था। उस समय आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

हालांकि, शिक्षक अभ्यर्थियों की कई मांगों और विरोध प्रदर्शन के बाद भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया। अभ्यर्थी एकल परीक्षा समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

सरकार के फैसले के बाद बदला भर्ती शेड्यूल

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने एकल परीक्षा सहित कई मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद बीपीएससी को शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में संशोधन करना पड़ा। अब आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए आवेदन की नई तारीख घोषित कर दी है।

अभ्यर्थियों को मिलेगा एक महीने का समय

TRE-4 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए करीब एक महीने का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता, दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)