होम Technology महादेव सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगा! EaseMyTrip प्रमोटर निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच, जानें चार्जशीट में ईडी ने क्या किया खुलासा
Technology

महादेव सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगा! EaseMyTrip प्रमोटर निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच, जानें चार्जशीट में ईडी ने क्या किया खुलासा

WhatsApp Facebook
महादेव सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगा! EaseMyTrip प्रमोटर निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच, जानें चार्जशीट में ईडी ने क्या किया खुलासा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39828-easemytrip-promoter-nishant-pitti-ed-mahadev-betting-app-case-001 महादेव सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगा! EaseMyTrip प्रमोटर निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच, जानें चार्जशीट में ईडी ने क्या किया खुलासा

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चर्चित महादेव ऑनलाइन बुक मामले में ट्रैवल पोर्टल ‘EaseMyTrip’ के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एजेंसी ने महादेव ऐप से जुड़े अवैध पैसों को भारतीय शेयर बाजार में लगाने और घुमाने का गंभीर आरोप लगाया है।

ED की पांचवीं पूरक चार्जशीट के मुताबिक, निशांत पिट्टी पर आरोप है कि उन्होंने दुबई में बैठे ‘स्काई एक्सचेंज’ के संचालक हरिशंकर टिबरेवाल के साथ मिलकर काम किया। जांच एजेंसी का कहना है कि सट्टेबाजी से आई काली कमाई को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) के जरिए भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया गया।

इस प्रक्रिया के तहत पैसों को अलग-अलग स्तरों पर घुमाया गया ताकि उनकी असली सूरत छुपाई जा सके। इसी कड़ी में ED ने निशांत पिट्टी के लगभग 59.60 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों को अस्थायी तौर पर अटैच (कुर्क) कर लिया है और अदालत से इनकी जब्ती की मांग की है।

शेयरों की कीमत मैनिपुलेशन से बढ़ाने का शक

जांच में यह भी सामने आया है कि EaseMyTrip प्लानर्स लिमिटेड के प्रवर्तकों की तरफ से कथित तौर पर शेयरों के दाम पहले से तय करके सौदे किए गए। एजेंसी का मानना है कि ऐसा करके कंपनी के शेयरों की कीमत और उसके मार्केट कैप को artificial तरीके से बढ़ाने की कोशिश की गई थी।

दोनों के बीच कारोबारी रिश्तों को साबित करने के लिए ED ने 2022 में भारत में हुई एक क्रिकेट सीरीज का हवाला दिया है, जिसमें EaseMyTrip और स्काई एक्सचेंज दोनों ही सह-प्रायोजक (co-sponsors) थे। हालांकि, कंपनी पहले ही महादेव ऐप या किसी भी अन्य सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से किसी भी तरह के सीधे या छुपे रिश्ते होने से साफ इनकार कर चुकी है।

चार्जशीट में 42 नए नाम और अमेरिकी कंपनी के अधिग्रहण का कनेक्शन

यह मामला सिर्फ निशांत पिट्टी तक सीमित नहीं है। इस पूरक चार्जशीट में EBIX ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग समेत कुल 42 लोगों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। ED का आरोप है कि विकास गर्ग और उनकी कंपनियों को हरिशंकर टिबरेवाल से जुड़ी कंपनियों से 765.77 करोड़ रुपए मिले थे। एजेंसी के मुताबिक, इस भारी-भरकम रकम का इस्तेमाल अमेरिका की बड़ी कंपनी ‘EBIX Inc’ के अधिग्रहण (acquisition) में किया गया था।

अब तक की कार्रवाई में 14 गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने कुल 1,885 करोड़ रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया है। अब तक दायर छह चार्जशीट में कुल 116 लोगों और संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है।

भिलाई के सौरभ चंद्राकर को लाने की कोशिशें जारी

महादेव बुक के मुख्य प्रमोटर और मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की कोशिशें पिछले तीन महीनों से जारी हैं, लेकिन अब तक प्रत्यर्पण का रास्ता साफ नहीं हो पाया है।

फिलहाल सौरभ ओमान पुलिस की गिरफ्त में है और उसे मस्कट के अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उसे भारत लाने के लिए ED और विदेश मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में यह तीसरा मौका है जब सौरभ विदेश में पकड़ा गया है, लेकिन इससे पहले रवि उप्पल और शुभम सोनी जैसे प्रमुख आरोपियों को भी भारत लाने में एजेंसियां सफल नहीं हो पाई थीं।

20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का अवैध कारोबार

एक तरफ जहां एजेंसियां ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क अब भी सक्रिय है। जांच एजेंसियों के शुरुआती आकलन के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों से जुड़े इस पूरे अवैध सट्टा कारोबार का दायरा 20,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बताया जा रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)