होम Technology Bihar Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पानी में जा गिरे बाइक सवार, 3 की मौत, 2 घायल
Technology

Bihar Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पानी में जा गिरे बाइक सवार, 3 की मौत, 2 घायल

WhatsApp Facebook
Bihar Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पानी में जा गिरे बाइक सवार, 3 की मौत, 2 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39429-bh-kai-02-sadakdurghatnameteenkimaut-pkg-bhc10122180920261526101809f17897253701083 Bihar Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पानी में जा गिरे बाइक सवार, 3 की मौत, 2 घायल

Bihar Accident : कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र में बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क किनारे पानी से भरे बहाव में जा गिरे। हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, बिट्टू कुमार (18) और दिलखुश राय (16) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी काम से बाइक से अपने गांव से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार पानी में जा गिरे।

हादसे के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े लोगों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को उपचार के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद भभुआ सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अपनों को खोने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)