होम Technology Jharkhand News : रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत लेते CCL के दो क्लर्क गिरफ्तार, 18 हजार की रकम के साथ CBI ने दबोचा
Technology

Jharkhand News : रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत लेते CCL के दो क्लर्क गिरफ्तार, 18 हजार की रकम के साथ CBI ने दबोचा

WhatsApp Facebook
Jharkhand News : रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत लेते CCL के दो क्लर्क गिरफ्तार, 18 हजार की रकम के साथ CBI ने दबोचा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39388-untitled Jharkhand News : रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत लेते CCL के दो क्लर्क गिरफ्तार, 18 हजार की रकम के साथ CBI ने दबोचा

Jharkhand News : बोकारो थर्मल। सेवानिवृत्ति के बाद लंबित सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में धनबाद सीबीआई ने सीसीएल कथारा एरिया में कार्रवाई की। टीम ने गोविंदपुर परियोजना कार्यालय से दो डीलिंग क्लर्कों को 18 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में सीबीआई की टीम गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंची। करीब साढ़े 11 बजे ट्रैप कार्रवाई शुरू की गई। इसी दौरान सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को रिश्वत की रकम लेते पकड़ा गया।

मामला जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है। वह गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत थे और करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था। भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दोनों कर्मचारियों ने उनसे रिश्वत की मांग की।

रकम की मांग से परेशान होकर रसूल जमा ने धनबाद सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एजेंसी ने प्राथमिक जांच की और आरोपों की पुष्टि के लिए ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को तय रकम दिए जाने के दौरान सीबीआई टीम ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद परियोजना कार्यालय में हलचल मच गई। सीबीआई दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। अब एजेंसी रिश्वत की मांग, भुगतान प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)