होम Technology लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO वायरल
Technology

लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO वायरल

WhatsApp Facebook
लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO वायरल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39386-london- लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO वायरल

मुंबई: लंदन से बांग्लादेश की राजधानी ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। पहले दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लात-घूंसों से एक-दूसरे पर किया हमला

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने दोनों को रोकने और समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। काफी मशक्कत के बाद यात्रियों ने दोनों को काबू किया। मारपीट के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई। घटना के चलते फ्लाइट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एयरलाइन ने कहा- मामले की जानकारी नहीं

घटना को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा, ‘मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द ही पता लगाऊंगा।’ एयरलाइन ने फिलहाल इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं की है।

पायलट ने संभाली स्थिति

मारपीट के दौरान फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्री डर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पायलट यात्रियों के पास पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। हालांकि, दोनों यात्रियों के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)