होम Technology CG Crime : सिरफिरे आशिक ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : सिरफिरे आशिक ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : सिरफिरे आशिक ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39043-cg-crime-4 CG Crime : सिरफिरे आशिक ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला माना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर एटीसी बिल्डिंग के पीछे कुछ ग्रामीणों और राहगीरों ने एक महिला को झुलसी हालत में देखा। महिला दर्द से चीख रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी।

डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला करीब 60 से 70 फीसदी तक झुलस चुकी थी। हालांकि, गंभीर हालत में चल रहे इलाज के दौरान सोमवार रात महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान राजकुमारी साहू (35 वर्ष), निवासी आरंग-समोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब पांच साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। पति से अलग होने के बाद वह रायपुर के बोरियाकला क्षेत्र में शदाणी दरबार के आसपास अकेले रहकर घरेलू काम करके अपना जीवन चला रही थी।

मिलने के बहाने बुलाया, पेट्रोल लेकर पहुंचा आरोपी

रायपुर ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा के अनुसार, राजकुमारी और आरोपी वीरू धीवर के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात आरोपी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि उसने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना के बाद फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

वारदात के बाद आरोपी वीरू धीवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)