होम › Technology › CG Crime : बस में महिलाओं की आड़ में चेन स्नैचिंग का खेल, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार
Technology

CG Crime : बस में महिलाओं की आड़ में चेन स्नैचिंग का खेल, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : बस में महिलाओं की आड़ में चेन स्नैचिंग का खेल, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36381-untitled CG Crime : बस में महिलाओं की आड़ में चेन स्नैचिंग का खेल, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

CG Crime : बिलासपुर। चलती बस में भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर यात्रियों के गले से सोने की चेन उड़ाने वाले गिरोह का रतनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 7 महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जबकि चोरी की चेन को करीब 20 हजार रुपये में बेचने की बात सामने आई है।

मामला बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान की शिकायत से सामने आया। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को वह पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर से बस में घर लौट रहे थे। बस में काफी भीड़ थी और दोनों खड़े होकर सफर कर रहे थे।

महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं बस में चढ़ीं और गीता प्रधान को चारों तरफ से घेरकर धक्का-मुक्की करने लगीं। कुछ देर बाद महिलाएं शनिचरी चौक के पास बस से उतर गईं। भीड़ कम होने पर गीता ने गले पर हाथ लगाया तो सोने की चेन गायब थी।

CCTV से खुला गिरोह का राज

शिकायत के बाद रतनपुर पुलिस ने महामाया चौक और शनिचरी चौक के CCTV फुटेज खंगाले। संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों के आधार पर उनकी पहचान की गई और पुलिस टीम ने कोनकोना में दबिश देकर 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बस में योजनाबद्ध तरीके से चेन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, चोरी की गई चेन को गिरोह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी को करीब 20 हजार रुपये में बेचा गया था। इसमें से 12 हजार रुपये खर्च किए जा चुके थे, जबकि पुलिस ने 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पहले भी झपटमारी के मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और कुछ आरोपी पहले भी उठाईगिरी व झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह सार्वजनिक परिवहन और भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसी तरह वारदात करता था।

रतनपुर पुलिस ने अंजली गिरी, लोहारिन बाई, सुनीता गिरी, रामबाई, प्रिती गिरी, शिवानी, देवी गिरी, नरेश गिरी और राम गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, चोरी की चेन खरीदने वाली बताई जा रही सुरतनी गिरी की तलाश जारी है। पुलिस गिरोह की अन्य वारदातों और चोरी के जेवर खपाने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)