होम › Raipur News › Raipur News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में एक महीने चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’, खारून नदी में होगी महाआरती
Raipur News

Raipur News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में एक महीने चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’, खारून नदी में होगी महाआरती

WhatsApp Facebook
Raipur News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में एक महीने चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’, खारून नदी में होगी महाआरती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38852-1627552f-3124-4ec2-8e29-f45914249f6e Raipur News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में एक महीने चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’, खारून नदी में होगी महाआरती

Raipur News : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिन को लेकर रायपुर में भाजपा ने व्यापक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति परिसर में आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। चूंकि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘देश के शिल्पकार’ की थीम के साथ मनाने की बात कही गई।

खारून नदी में होगी भव्य महाआरती

सेवा पखवाड़े की शुरुआत के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 6 बजे महादेव घाट स्थित खारून नदी में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सांसद लक्ष्मी वर्मा ने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।

उन्होंने नागरिकों से ‘एक दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम’ जलाकर खारून नदी में प्रवाहित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अलग-अलग समाज और वर्गों की महिलाएं भी शामिल होकर सामूहिक आरती करेंगी।

मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन का भी आह्वान

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित करने सहित विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को रायपुर में सेवा भावना के साथ मनाने की तैयारी है।

बैठक में राजीव अवस्थी, डॉ. सुजीत परिहार, गोविंद शर्मा, सुब्रत घोष, संतोष श्रीवास्तव, रोशनी मिश्रा, योगेश चांडक, शहनाज अली, ज्योति यादव, कल्याणी बघेल, पूर्व पार्षद लेखराम साह, अंकित राठी, महेंद्र सिंघानिया और मनीष गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)