होम Technology 6 साल बाद शुरू होगी ग्वांगझू-दिल्ली फ्लाइट, फिर जुड़ेगा भारत-चीन हवाई संपर्क
Technology

6 साल बाद शुरू होगी ग्वांगझू-दिल्ली फ्लाइट, फिर जुड़ेगा भारत-चीन हवाई संपर्क

WhatsApp Facebook
6 साल बाद शुरू होगी ग्वांगझू-दिल्ली फ्लाइट, फिर जुड़ेगा भारत-चीन हवाई संपर्क

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38724-flight 6 साल बाद शुरू होगी ग्वांगझू-दिल्ली फ्लाइट, फिर जुड़ेगा भारत-चीन हवाई संपर्क

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर नियमित यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू करेगी। करीब छह साल बाद सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों देशों के बीच कारोबार, पर्यटन और यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

2020 के बाद थम गया था हवाई संपर्क

भारत-चीन के बीच नियमित उड़ान सेवा 2020 में कोरोना महामारी के बाद प्रभावित हुई थी। बाद में गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया। इसका असर सीधी यात्री उड़ानों पर भी पड़ा और लंबे समय तक सेवा बहाल नहीं हो सकी।

दक्षिण एशिया में 100 से ज्यादा उड़ानें

एयरलाइन के मुताबिक, नई दिल्ली सेवा शुरू होने के बाद दक्षिण एशिया में उसके आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर सप्ताह 100 से ज्यादा उड़ानें संचालित होंगी। इससे यात्रियों को सीधा हवाई संपर्क मिलेगा और कनेक्टिंग फ्लाइट पर निर्भरता कम होगी।

जिनपिंग की यात्रा से पहले सकारात्मक संकेत

शी जिनपिंग सात साल बाद भारत पहुंचे हैं। वे BRICS सम्मेलन में शामिल होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। ऐसे में छह साल बाद सीधी उड़ान सेवा की बहाली को दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार और संवाद बढ़ने के सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में बड़े नेता

जिनपिंग के साथ चीन का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें सीपीसी नेता काई ची और विदेश मंत्री वांग यी शामिल हैं। बातचीत में दोनों देशों के रिश्तों को स्थिर करने और सहयोग बढ़ाने पर जोर रहने की उम्मीद है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)