होम Technology न्यायमूर्ति कोगजे बने MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ; CM मोहन यादव समेत कई गणमान्य रहे मौजूद
Technology

न्यायमूर्ति कोगजे बने MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ; CM मोहन यादव समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

WhatsApp Facebook
न्यायमूर्ति कोगजे बने MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ; CM मोहन यादव समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38463-mp-high-court-chief-justice-justice-alpesh-kogje न्यायमूर्ति कोगजे बने MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ; CM मोहन यादव समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

MP High Court Chief Justice, Justice Alpesh Kogje : भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधिपति मिल गया है। न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ली। लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यायमूर्ति कोगजे को पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की अधिसूचना का किया गया वाचन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना का वाचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ हुआ।

समारोह में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, भोपाल महापौर मालती राय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण, रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे के मुख्य न्यायाधिपति बनने के साथ ही मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिला है। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)