होम Technology MP Crime : ई-रिक्शा में पलभर में गायब हुआ 15 लाख का बैग, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग के 12 तोला जेवर चोरी
Technology

MP Crime : ई-रिक्शा में पलभर में गायब हुआ 15 लाख का बैग, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग के 12 तोला जेवर चोरी

WhatsApp Facebook
MP Crime : ई-रिक्शा में पलभर में गायब हुआ 15 लाख का बैग, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग के 12 तोला जेवर चोरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34288-1200-675-27214868-thumbnail-16x9-erickshaw MP Crime : ई-रिक्शा में पलभर में गायब हुआ 15 लाख का बैग, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग के 12 तोला जेवर चोरी

MP Crime : इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ इंदौर पहुंचे एक बुजुर्ग यात्री का लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात कथित तौर पर चलती ई-रिक्शा में हुई और पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी पवन सिंह अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने स्कीम नंबर-78 स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए शेयरिंग ई-रिक्शा लिया। सफर के दौरान उनका बैग भी ई-रिक्शा में रखा था, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद देखा तो जेवरों से भरा बैग गायब था।

पीड़ित के मुताबिक, बैग में करीब 10 से 12 तोला सोना-चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी अनुमानित कीमत 14 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद उन्होंने लसूडिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छोटे आकार की शेयरिंग ई-रिक्शा में सफर के दौरान बैग आखिर कैसे गायब हुआ। पुलिस रेलवे स्टेशन से लेकर रास्ते तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ई-रिक्शा चालक समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)