होम Raipur News Raipur City Crime : ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का माल बरामद
Raipur News

Raipur City Crime : ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का माल बरामद

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का माल बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38324-whatsapp-image-2026-09-08-at-63207-pm-1024x768 Raipur City Crime : ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का माल बरामद

Raipur City Crime : रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल मेस्ट्रो वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है।

शटर का ताला तोड़कर की गई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, वारदात 31 अगस्त की रात हुई थी। दुकान संचालक ने रात करीब 8ः30 बजे दुकान बंद कर ताला लगाया था। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का एक ताला टूटा मिला और शटर ऊपर उठा हुआ था। जांच करने पर दुकान से चांदी के जेवरात, सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान गायब मिला। इसके बाद पुरानी बस्ती थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ पुराने चोरी और नकबजनी के मामलों में शामिल आरोपियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पुलिस को संजय चौहान के वारदात वाली रात घटनास्थल के आसपास संदिग्ध रूप से देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

38325-whatsapp-image-2026-09-08-at-63208-pm-1024x576 Raipur City Crime : ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का माल बरामद

 

पूछताछ में सामने आई चोरी की कड़ी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संजय ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ज्वेलरी दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने चोरी के कुछ जेवर अपने साथी होरी लाल पंकज को दिए जाने की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस ने होरी लाल पंकज और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चांदी के जेवरात, सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास समेत करीब 4.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया। चोरी में इस्तेमाल मेस्ट्रो वाहन भी जब्त किया गया है।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी संजय चौहान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपी होरी लाल पंकज के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, वह इस मामले में फरार चल रहा था। ज्वेलरी शॉप चोरी के मामले में उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)