होम Technology Tata Group: कौन बनेगा टाटा संस का अगला चेयरमैन? इन नामों पर अपडेट
Technology

Tata Group: कौन बनेगा टाटा संस का अगला चेयरमैन? इन नामों पर अपडेट

WhatsApp Facebook
Tata Group: कौन बनेगा टाटा संस का अगला चेयरमैन? इन नामों पर अपडेट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37961-tta Tata Group: कौन बनेगा टाटा संस का अगला चेयरमैन? इन नामों पर अपडेट

Tata Group: नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौड़ में टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन, टाटा संस के ग्रुप सीएफओ सौरभ अग्रवाल और NSE के एमडी-सीईओ आशीष चौहान के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं।

नरेंद्रन सबसे मजबूत आंतरिक दावेदार

सूत्रों के अनुसार, टाटा ग्रुप के भीतर नरेंद्रन को सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वह तीन दशक से ज्यादा समय से टाटा ग्रुप से जुड़े हैं और लंबे समय से टाटा स्टील का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, पूरे टाटा समूह के अलग-अलग कारोबार संभालने का उनका अनुभव एक चुनौती हो सकता है।

सौरभ अग्रवाल भी दौड़ में

टाटा संस के कार्यकारी निदेशक और ग्रुप सीएफओ सौरभ अग्रवाल वित्त और रणनीति के मजबूत जानकार माने जाते हैं। वह पूंजी आवंटन, निवेश और समूह के पोर्टफोलियो से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।

आशीष चौहान हो सकते हैं चौंकाने वाला नाम

NSE के एमडी-सीईओ आशीष चौहान इस रेस में बाहरी उम्मीदवार हैं। उन्हें पूंजी बाजार, टेक्नोलॉजी और वित्तीय सेवाओं का लंबा अनुभव है। वह NSE की स्थापना से जुड़े अधिकारियों में रहे हैं और BSE के एमडी-सीईओ भी रह चुके हैं।

फरवरी 2027 में खत्म होगा चंद्रशेखरन का कार्यकाल

एन. चंद्रशेखरन ने 2017 में टाटा संस की कमान संभाली थी। उन्होंने घोषणा की है कि उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा। इसके बाद नए चेयरमैन को जिम्मेदारी संभालनी होगी। चयन प्रक्रिया जारी है और अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नोएल टाटा समेत कई नामों पर चर्चा

दौड़ में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा का नाम भी सामने आया है। उनके अलावा टाटा समूह की अन्य कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी चर्चा में हैं। अंतिम फैसला टाटा संस के बोर्ड और संबंधित ट्रस्ट्स की प्रक्रिया के बाद होने की उम्मीद है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)