होम Jobs सरकारी नौकरी: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम के चयन
Jobs

सरकारी नौकरी: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम के चयन

WhatsApp Facebook
सरकारी नौकरी: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम के चयन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देशभर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आया है। केनरा बैंक ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

कितने पद किस राज्य में

कुल पद – 3500

इसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्ती होगी।

हर राज्य के लिए अलग-अलग वैकेंसी तय की गई है।
(उम्मीदवारों को अपनी होम स्टेट या स्थानीय भाषा के आधार पर आवेदन करना होगा।)

जरूरी योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट (स्नातक) होना चाहिए।

ग्रेजुएशन की डिग्री 2020 के बाद की होनी चाहिए।

उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा आनी चाहिए, जहां आवेदन करना है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 20 साल

अधिकतम आयु: 28 साल (1 सितंबर 2025 तक)

SC/ST/OBC/PwBD कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

सैलरी / स्टाइपेंड

अप्रेंटिस को हर महीने ₹15,000 वज़ीफा मिलेगा।

यह स्टाइपेंड ट्रेनिंग पीरियड तक मान्य रहेगा।

चयन प्रक्रिया

कोई लिखित परीक्षा नहीं।

मेरिट (ग्रेजुएशन मार्क्स) + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + स्थानीय भाषा का ज्ञान

जहां जरूरी होगा, वहां उम्मीदवार से भाषा टेस्ट लिया जाएगा।

आवेदन की तारीखें

आवेदन शुरू: 23 सितंबर 2025

आखिरी तारीख: 12 अक्टूबर 2025

आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे।

आवेदन शुल्क

जनरल / OBC / EWS – ₹500

SC / ST / PwBD – कोई शुल्क नहीं

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment