होम Technology SI Suspended : ट्रेनी SI पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत पर SP ने किया निलंबित
Technology

SI Suspended : ट्रेनी SI पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत पर SP ने किया निलंबित

WhatsApp Facebook
SI Suspended : ट्रेनी SI पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत पर SP ने किया निलंबित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36847-untitled SI Suspended : ट्रेनी SI पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत पर SP ने किया निलंबित

SI Suspended : रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में पदस्थ प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने के बाद रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, महेश कुमार ओगरे राखी थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनके खिलाफ जबरन दबाव बनाकर पैसे ऐंठने और अवैध वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई।

36848-image-361 SI Suspended : ट्रेनी SI पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत पर SP ने किया निलंबित

 

शिकायत की प्रारंभिक जांच में पुलिस विभाग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली के अनुरूप आचरण नहीं करने और पद का कथित रूप से अनुचित इस्तेमाल करने की बात प्रथम दृष्टया सामने आई। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए एसपी ने निलंबन का आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि के दौरान महेश कुमार ओगरे का मुख्यालय पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण निर्धारित किया गया है। आदेश में उन्हें नियमानुसार निर्धारित निर्वाह भत्ते की पात्रता का भी उल्लेख किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)