होम › Technology › CG News : वन्यजीव शिकार के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मांस और शिकार सामग्री जब्त
Technology

CG News : वन्यजीव शिकार के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मांस और शिकार सामग्री जब्त

WhatsApp Facebook
CG News : वन्यजीव शिकार के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मांस और शिकार सामग्री जब्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36460-untitled CG News : वन्यजीव शिकार के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मांस और शिकार सामग्री जब्त

CG News : बीजापुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से वन्यप्राणी का मांस, संभावित रूप से नीलगाय का मांस और शिकार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

कार्रवाई 19 अगस्त 2026 को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पासेवाड़ा अंतर्गत ग्राम नीतिकाकलेर क्षेत्र में की गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में दबिश देकर छह लोगों को पकड़ा और बरामद सामग्री को जब्त किया।

सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बारिश के बीच जंगल में गश्त जारी

वन विभाग के मुताबिक मानसून के दौरान लगातार बारिश, नदी-नालों में बढ़े जलस्तर और दुर्गम इलाकों में आवागमन की चुनौती के बावजूद मैदानी अमला संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर रहा है।

अवैध शिकार और वन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई है। अधिकारियों के अनुसार वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)