होम Technology Prashant Kishor: बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत तय, 19,419 वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती
Technology

Prashant Kishor: बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत तय, 19,419 वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

WhatsApp Facebook
Prashant Kishor: बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत तय, 19,419 वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34614-assembly-by-election-result-bjp-congress-prashant-kishor-bankipur-datiagujarat-winning-candidates Prashant Kishor: बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत तय, 19,419 वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

Prashant Kishor: पटना/भोपाल/अहमदाबाद। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में आज मतगणना हुई। मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा जीत गई है। वहीं बिहार के बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,419 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 27वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 59,213 वोट मिले हैं।

वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 39,794 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह जीत गए हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था।

वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)