CG News: आरक्षण पर विवादित पोस्ट भारी पड़ी! ‘जनमन’ के सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की छुट्टी, साय सरकार की बड़ी कार्रवाई
Chhattisgarh Janman Editorial Advisor Removed: छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को सोशल मीडिया पर आरक्षण संबंधी विवादित टिप्पणी के बाद सेवा से हटा दिया गया है। फेसबुक पर की गई उनकी पोस्ट को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर लगातार विरोध बढ़ रहा
डॉ. अनिल द्विवेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आरक्षण को लेकर एक पोस्ट साझा की थी, जिसकी भाषा पर व्यापक आपत्ति जताई गई। पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने इसे आरक्षण प्राप्त वर्गों के प्रति अपमानजनक और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया।विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने संबंधित पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दी, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।
The post CG News: आरक्षण पर विवादित पोस्ट भारी पड़ी! ‘जनमन’ के सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की छुट्टी, साय सरकार की बड़ी कार्रवाई appeared first on Nishaanebaz.com.
Source: Nishaanebaz


