होम Chhattisgarh Sex racket busted in Raigarh: रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं
Chhattisgarh

Sex racket busted in Raigarh: रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं

WhatsApp Facebook
Sex racket busted in Raigarh: रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34243-sex-racket-busted-in-raigarhtwo-women-found-under-suspicious-circumstances Sex racket busted in Raigarh: रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं

Sex racket busted in Raigarh: रायगढ़। रायगढ़ में पुलिस ने कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक युवती कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि आज पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लाल टंकी इलाके में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित मकान पर छापा मारा। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)