होम › Technology › 28 साल का हुआ Google, जानिए BackRub से Google बनने की कहानी, कंपनी 4 की जगह 27 सितंबर को क्यों मानती है बर्थडे?
Technology

28 साल का हुआ Google, जानिए BackRub से Google बनने की कहानी, कंपनी 4 की जगह 27 सितंबर को क्यों मानती है बर्थडे?

WhatsApp Facebook
28 साल का हुआ Google, जानिए BackRub से Google बनने की कहानी, कंपनी 4 की जगह 27 सितंबर को क्यों मानती है बर्थडे?

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40387-google 28 साल का हुआ Google, जानिए BackRub से Google बनने की कहानी, कंपनी 4 की जगह 27 सितंबर को क्यों मानती है बर्थडे?

टेक डेस्क: गूगल आज 27 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर के यूजर्स को होमपेज पर खास बर्थडे डूडल दिखाई दे रहा है। इस बार कंपनी ने अपने शुरुआती दौर के प्री-लॉन्च बीटा वर्जन वाले पुराने लोगो को डूडल में जगह दी है।

कहानी BackRub से शुरू हुई

गूगल की शुरुआत स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन के एक रिसर्च प्रोजेक्ट से हुई थी। इसका शुरुआती नाम BackRub था। बाद में इसे Google नाम दिया गया, जो ‘Googol’ शब्द से प्रेरित था। Googol का मतलब 1 के बाद 100 शून्य वाली संख्या है।

4 सितंबर 1998 है कानूनी स्थापना की तारीख

गूगल की आधिकारिक स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। इसी दिन Google Inc. को रजिस्टर किया गया। इसलिए कानूनी तौर पर कंपनी की स्थापना की तारीख 4 सितंबर मानी जाती है। इसके बावजूद कंपनी कई वर्षों से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती आ रही है।

27 सितंबर की तारीख कैसे तय हुई?

शुरुआती वर्षों में गूगल ने अपना जन्मदिन अलग-अलग तारीखों पर मनाया। 2005 के आसपास 27 सितंबर की तारीख स्थायी हो गई। इसी दौरान गूगल और याहू के बीच सर्च इंडेक्स के आकार को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी। सितंबर 2005 में गूगल ने अपने इंडेक्स में बड़ी संख्या में वेब पेज होने की जानकारी दी थी। इसी दौर से 27 सितंबर को जन्मदिन मनाने की परंपरा जुड़ने की बात कही जाती है।

डूडल की शुरुआत भी शुरुआती दिनों से

गूगल का पहला डूडल 1998 में बनाया गया था। लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन बर्निंग मैन फेस्टिवल में गए थे और लोगो में बदलाव को ‘ऑफिस से बाहर’ होने के संकेत के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। यहीं से डूडल की परंपरा शुरू हुई।

28 साल में सर्च से AI तक का सफर

आज गूगल सिर्फ सर्च इंजन तक सीमित नहीं है। कंपनी मैप्स, मोबाइल, क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई क्षेत्रों में काम कर रही है। इस तरह 4 सितंबर उसकी कानूनी स्थापना की तारीख है, जबकि 27 सितंबर अब गूगल के जन्मदिन के तौर पर दुनियाभर में पहचानी जाने वाली तारीख बन चुकी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)