होम National 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने Miss Universe India 2026 का ताज किया अपने नाम, जानिए Top-5 में कौन-कौन शामिल
National

19 साल की कैजिया लिज मैजो ने Miss Universe India 2026 का ताज किया अपने नाम, जानिए Top-5 में कौन-कौन शामिल

WhatsApp Facebook
19 साल की कैजिया लिज मैजो ने Miss Universe India 2026 का ताज किया अपने नाम, जानिए Top-5 में कौन-कौन शामिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36705-miss-universe-india-2026 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने Miss Universe India 2026 का ताज किया अपने नाम, जानिए Top-5 में कौन-कौन शामिल

जयपुर। जयपुर में आयोजित Miss Universe India 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने बाजी मारते हुए राष्ट्रीय ताज अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 52 फाइनलिस्टों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पिछले साल की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने कैजिया को ताज पहनाया। अब वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं Miss Universe प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं कैजिया लिज मेजो?

कैजिया लिज मेजो केरल की रहने वाली 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और मॉडल हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस खिताब के बाद अब उनकी नजर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने पर है। प्रतियोगिता के दौरान उनके प्रदर्शन के साथ-साथ आत्मविश्वास और विचार रखने की क्षमता ने भी जजों का ध्यान खींचा।

40 सेकंड के क्लोजिंग रिमार्क ने बढ़ाया मुकाबले का रोमांच

फिनाले के अंतिम दौर में Top-5 प्रतियोगियों को अपने विचार रखने के लिए सीमित समय दिया गया। इस राउंड में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, संघर्ष और भविष्य को लेकर अपनी सोच सामने रखी। कैजिया के साथ तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ ने Top-5 में जगह बनाई।

वैष्णवी गणेश बनीं फर्स्ट रनर-अप

फिनाले में कैजिया के बाद तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं। गुजरात की अनुश्री सतवालेकर ने दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव तीसरे रनर-अप और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ चौथे रनर-अप रहीं।

जजिंग पैनल में दिखे बड़े नाम

प्रतियोगिता के विजेता का चयन अनुभवी जजों के पैनल ने किया। इसमें पूर्व Miss Universe सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला के साथ फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर और अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। सुष्मिता सेन ने 1994 में भारत के लिए Miss Universe का खिताब जीता था, जिससे इस जजिंग पैनल की मौजूदगी और भी खास रही।

अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी भारत का जलवा

Miss Universe India 2026 का ताज जीतने के बाद कैजिया लिज मेजो अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करेंगी। 75वीं Miss Universe प्रतियोगिता नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में आयोजित होगी, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कैजिया की जीत ने केरल को राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच पर खास पहचान दिलाई है। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह भारत के लिए कितना शानदार प्रदर्शन कर पाती हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)